चोरों के होंसले बुलंद 39 सी मे दो घरों को निशाना बनाया सख्त कार्रवाई हो – चौंता

Chandigarh (sehajdhara.in), 27 September: सिटी बिबूटीफुल चंडीगढ़ के सैकटर 39 सी मे चोरों ने आतंक मचा रखा है। बीते कल चोरों ने दिन दिहाड़े सैक्टर 39 सी के हाउस नं 2559 ऐ 2560 ऐ दो मै चोरियों की। सैक्टर के प्रधान जगतार सिंह चौंता ने जानकारी देते हुए कहा कि चोरों को जैसा ही पता चल कि 2559 वाले अपने गांव गए हुए हैं, तो वोह घर में दाखिल होने से पहले नीचे से बिजली मीटर से सप्लाई बंद कर गए ता कि जेकर अंदर सी सी टी वी कैमरे हो, तो वोह काम ना करें फिर हाउस नं 2559 से 30000 हजार रुपए नकद बच्चों की गोलकें, जिस मे कोई 15000 के करीब था, वोह ले गए और घर में पड़ा दो तोला सोना ले गए।

2560 अभी घर वालों को नया अलाट हुआ है, वोह अभी घर की रैनोवेशन का काम ही करवा रहे हैं चोर उस घर से पानी की टूटियां ओर रैनोवेशन का समान ले गए। श्री चौता ने अफ़सोस जाहिर करते हुए कहा कि यह सैक्टर अभी रहने लायक नही रहा है। पुलिस गस्त बिल्कुल भी नहीं है। चोरों को कैसे पता चलता है कि इस घर में कोई नहीं है, घर गए हुए हैं? वहां ही चोरी होती है। सैक्टर में सरेआम बाहरले लोग जो नशें में धूत होते हैं, वोह अक्सर घूमते रहते हैं। आम नागरिक कैसे उनको रोके? जगतार सिंह चौंता ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छुट्टी के समय सकूल के बाहर हथियारबंद बाहरी लडके मोटरसाइकिल पर आते हैं ओर शरेआम गुंडागर्दी करते हैं। पिछले समय पार्क में एक लडके को चाकू मार दिया गया था। चौता ने एस एस पी चंडीगढ़ से सख्त एक्शन की मांग की है, ओर एरिया पार्षद से मांग की है कि सैक्टर 39 सी मे सी सी टी वी कैमरे लगाए जाए। चंडीगढ़ प्रशासन सैकटरो मे सी सी टी वी कैमरे लगा रहे हैं तो सैक्टर 39 सी मे भी सी सी टी वी कैमरे लगाए जाएं।